1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, लेकिन दंगल गर्ल की ये ग्मैमरस तस्वीरें बढ़ा देगी आपकी धड़कने

ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, लेकिन दंगल गर्ल की ये ग्मैमरस तस्वीरें बढ़ा देगी आपकी धड़कने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 02:57 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 02:57 pm IST

Zaira Wasim Photos: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल से खूबसूरत एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम को एक अलग ही मुकाम मिला। देखें उनकी ग्मैलरस तस्वीरें।

Zaira Wasim- India TV Hindi
Zaira Wasim Image Source : INSTRAGRAM

Zaira Wasim Photos: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल से खूबसूरत एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम को एक अलग ही मुकाम मिला। जिसके बाद ही उन्हें 'दंगल गर्ल' के नाम से बुलाया जाने लगा। लेकिन उनका बॉलीवुड इंड्रस्टी से संन्यास लेना हर फैंस के निराशाजनक बात है। ज़ायरा ने सोशल मीडिया में भारी भरकम पोस्ट से इस बात का ऐलान किया। जायरा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, '5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था, उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा। मेरी ये यात्रा काफी थकाने वाली रही, इन पांच सालों में मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही, छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती, इसलिए मैं इस फील्ड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है।'

ज़ायरा अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रही। कई बार अपन कटे हुए बाल के कारण कई मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनको इस्लाम के खिलाफ ठहरा दिया। जायरा और उनके परिवार वालों को कई मौकों पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लेकिन उन्होंने अपने लुक को लेकर कोई परिवर्तन नहीं किया।

 
ज़ायरा अपने सिंपल और सादगी भरे लुक के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही हैं। इसी कारण आज उनके करोड़ों फैंस है।

जायरा ने साल 2016 में आमिर खान की 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जायरा वसीम को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। जायरा ने फिल्म में पहलवान गीता फोगाट का रोल किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

2017 में जायरा वसीम ने फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी आमिर खान के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए जायरा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवॉर्ड मिला था। छोटी सी उम्र में ही जायरा को कई अवॉर्ड से नवाजा गया।

जायरा स्कूल टाइम से ही एक्टिंग के क्षेत्र में आनी चाहती थी। लेकिन इस तरह का पोस्ट न जाने कितने सवाल खड़े कर दिया। लेकिन इसका जवाब सिर्फ और सिर्फ ज़ायरा के पास ही देखें।

ज़ायरा वसीम के कई ग्मैमरस लुक की तस्वीरें इंस्ट्राग्राम में वायरल हो रही है। जिन्हें देखकर आप न चाहते हुए भी उनके खूबसूरती के कायल हो जाएगे।

ये भी पढ़ें-

दिशा पाटनी अपने एयरपोर्ट लुक के कारण हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- इनका नाम पाटनी नहीं बल्कि ये..

जेठ-जेठानी की दूसरी शादी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा देसी अवतार, क्रिस्चन वेडिंग में पहनी खूबसूरत साड़ी

फ्रांस में निक जोनस के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, जेठ की शादी से पहले पहनी ऐसी ड्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल