1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिशा पाटनी अपने एयरपोर्ट लुक के कारण हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- इनका नाम पाटनी नहीं बल्कि ये..

दिशा पाटनी अपने एयरपोर्ट लुक के कारण हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- इनका नाम पाटनी नहीं बल्कि ये..

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 11:13 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 11:14 am IST

हाल में ही दिशा एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं, लेकिन अपने क्रॉप टॉप के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं।

Disha patani- India TV Hindi
Disha patani Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: दिशा पाटनी अपने हॉट लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं। दिशा पाटनी सोशल मीडिया में अपनी काफी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ही दिशा एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं, लेकिन अपने क्रॉप टॉप के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं।

दिशा के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह ऑरेंज फुल स्लीव्ज क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट कार्गो में नजर आ रही हैं। उनका ये कैजुअल लुक भी बेहद स्टाइलिश लग रहा है। यहां वे न्यूड लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप में दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ा है। दिशा ने अपने लुक को वाइट स्नीकर्स से पूरा किया है।

क्रॉप टॉप में दिशा अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने सनग्लासेज से अपने इस लुक को एक्सेसराइज किया है।

Disha patani
Disha patani

इन तस्वीरों में दिशा काफी पतली लग रही थी। जिसके कारण सोशल मीडिया में काफी ट्रोल हो गई। वहीं कई यूजर्स को उनका लुक काफी हॉट और सेक्सी लगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इनका नाम 'दिशा पतली' होना चाहिए।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दिशा इस महीने रिलीज हुई फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। इसमें उन्होंने सर्कस में काम करने वाली राधा का किरदार निभाया। फिल्म में दिशा का रोल काफी छोटा था, लेकिन इसमें उन्हें पसंद किया गया। उनकी अपकमिंग फिल्म मलंग है, जिसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार निभाएंगे।

ये भी पढ़ें- जेठ-जेठानी की दूसरी शादी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा देशी अवतार, क्रिस्चन वेडिंग में पहनी खूबसूरत साड़ी

कबीर सिंह जैसे पति के बारे में क्या सोचती हैं भारतीय महिलाएं, पढ़िए पूरी रिसर्च

फ्रांस में निक जोनस के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, जेठ की शादी से पहले पहनी ऐसी ड्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल