1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बताया, क्यों चुना निक जोनस को जीवनसाथी

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, क्यों चुना निक जोनस को जीवनसाथी

 Published : Oct 30, 2018 08:27 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 08:31 pm IST

बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। यहां प्रियंका चोपड़ा ने खूब मस्ती की, अपनी सासू मां और सहेलियों के साथ प्रियंका डांस करती नजर आईं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी वहां मौजूद थीं।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

नई दिल्ली: बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। यहां प्रियंका चोपड़ा ने खूब मस्ती की, अपनी सासू मां और सहेलियों के साथ प्रियंका डांस करती नजर आईं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी वहां मौजूद थीं, साथ ही नीतू कपूर और सोनाली बेंद्रे भी नजर आईं। इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि निक जोनस से उन्होंने शादी क्यों की?

प्रियंका ने खुलासा किया कि वो एक लाइफ पार्टनर के तौर पर ऐसा इंसान चाहती थीं जो उनका सम्मान करे। जब आप मेहनत करके काम करें तो वो आपके काम की इज्जत करे। कोई ऐसा जो ये समझे कि जितना जरूरी आपका काम है उतना जरूरी उसके पार्टनर का भी काम है। उस इंसान का नजरिया मायने रखता है। इसलिए एक दूसरे पर भरोसा जरूरी है। जब तक ये सब ना हो शादी नहीं होनी चाहिए। निक में ये क्वालिटी है तभी मैंने उन्हें जीवनसाथी के रूप में चुना है।

प्रियंका का ब्राइडल शॉवर यूएस में निक की फैमिली की तरफ से हुआ, अब दोनों की शादी 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस में हो सकती है। दोनों की शादी इंडियन ट्रैडिशन के हिसाब से होगी। इसके बाद मुंबई में दोनों का रिसेप्शन होगा, एक रिसेप्शन यूएस में भी होगा निक के परिवार की तरफ से। देखिए ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें-

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका के ब्राइडल शॉवर में पहुंची बॉलीवुड की ये दो अदाकारा

ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने सासू मां के साथ लगाए ठुमके

केदारनाथ का टीजर रिलीज, सारा-सुशांत की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है

मीका सिंह के बड़े भाई का निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन