1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्राइडल शावर में प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों और सासू मां के साथ लगाए ठूमके, वीडियो वायरल

ब्राइडल शावर में प्रियंका चोपड़ा ने दोस्तों और सासू मां के साथ लगाए ठूमके, वीडियो वायरल

 Published : Oct 30, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 12:51 pm IST

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी से पहले ब्राइडल शावर का मजा अपने दोस्ते, सासू मां, मां के साथ ले रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका ने अपनी सासू मां के साथ खूब ठूमके लगाएं जैसे ही पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर आई वैसे ही वायरल हो गई।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी से पहले ब्राइडल शावर का मजा ले रही हैं इस खास पार्टी में उनके करीबी दोस्त, सासू मां, मां भी शामिल थीं। इस पार्टी में प्रियंका ने अपनी सासू मां डेनिस के साथ खूब ठूमके लगाएं। जैसे ही पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर आई वैसे ही वायरल हो गई। प्रियंका ने अपने ब्राइडल शावर के कई फोटो इस खास कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'खुशी और और प्यार से भरा एक कमरा जिसमें मेरे कुछ खास लोग', आप सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया। साथ ही उन्होंने लिखा कि इस खुशनुमा पल को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए मेरे दोस्तों का बहु-बहुत शुक्रिया।

बता दें कि प्रियंका के ब्राइडल शावर के कई फोटो आए हैं। बीते रोज अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्राइडल शावर की खास रस्म को मनाया। प्रियंका की इस पार्टी की खबरें कल से ही सोशल मीडिया पर चल रही थीं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अब इस पार्टी की कुछ खास तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। देखिए प्रियंका चोपड़ा की यह खास पोस्ट। साथ ही सोशल मीडिया पर सास-बहू की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन