1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के निधन पर जताया शोक

प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के निधन पर जताया शोक

 Published : Feb 20, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 01:07 pm IST

मशहूर फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM

मशहूर फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के निधन पर प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने मंगलवार की शाम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्ल के निधन ने कई सेलिब्रिटी को दुखी कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज पोस्ट शेयर कर रहे हैं। 

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार्ल की फोटो के साथ लिखा- फैशन की दुनिया में उनका शानदार और पथ-प्रदर्शक योगदान हर जगह युवा दिमाग को प्रेरित करता रहेगा। फोटो में कार्ल अपनी डेस्क पर बैठ काम करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि यह फोटो फोटोग्राफर Annie Leibovitz ने क्लिक की है।

Screenshot of Priyanka chopra instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Priyanka chopra instagram story

आपको बता दें लंबे समय से बीमार थे। जर्मनी में पैदा हुए कार्ल पेरिस के मशहूर फैशन हाऊस से बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर जुड़े और उन्होंने इस ब्रांच को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

लेगरफेल्ड खुद भी बहुत फैशनेबल थे। वो हमेशा सफेद बाल, काले चश्मे और एक अलग तरह के कॉलर वाले कपड़ों में नजर आते थे। लेगरफेल्ड को उनके फैंस 'द केज़र' कहकर भी बुलाते थे। उनके जाने से उनके फैंस को गहरा धक्का लगा है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कटरीना कैफ के चोटिल होने की वजह से रुकी सलमान खान के 'ओ ओर जाने जाना' गाने की शूटिंग

आयुष्मान खुराना 'ड्रीमगर्ल' में बनेंगे रामलीला की सीता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन