1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मंगलसूत्र के साथ हॉट लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सिंपल सी Turtleneck की कीमत 13 हजार रुपए

मंगलसूत्र के साथ हॉट लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सिंपल सी Turtleneck की कीमत 13 हजार रुपए

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 18, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 04:37 pm IST

Priyanka Chopra Turtleneck Cost: शादी के बाद भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। जानें इसकी कीमत।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTRAGRAM

Priyanka Chopra Turtleneck Cost: शादी के बाद भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। शादी के बाद एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस के फैशन सेंस को न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पंसद किया जाता है।

 

हाल में प्रियंका लंदन की सड़कों में नजर आईं। जो लुक काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका के लुक की बात करें तो वह मस्टर्ड कलर के ईनर के साथ पैंट सूट में नजर आईं। लेकिन एक चीज थी जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वो था उनका मंगलसूत्र। जी हां प्रियंका इस लुक का साथ मंगलसूत्र पहने हुए नजर आईं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला कर रखा था और गॉगल्स लगा रखे थे, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे। इस आउटफिट को उन्होंने ब्लैक बूट्स के साथ टीमअप किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने Gucci ब्रांड का बैग लिया हुआ था।

Priyanka Chopra Pullover
Priyanka Chopra Pullover

अब प्रियंका के खूबसूरत आउटफिट्स की बात करें तो सिंपल से दिखने वाली Turtleneck ssf shop ब्रांड के कलेक्शन में से एक है।

इस Turtleneck की कीमत USD 185.71 यानी करीब 13 हजार 248 रुपए है।

13th Asia Vision Movie Awards: अवॉर्ड शो में चला कियारा अणवाडी का जादू, इस लुक ने किया हर किसी को दीवाना

खतरों के खिलाड़ी में भारती सिंह को आया अस्थमा अटैक, जानिए इस बीमारी के बारे में सबकुछ

रेड कलर के जंपसूट में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल