1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड कलर के जंपसूट में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें तस्वीरें

रेड कलर के जंपसूट में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 03:15 pm IST

फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रमोशन्स के दौरान अनिल कपूर के साथ पहुंची माधुरी दीक्षित नजर आईं ब्लड रेड कलर के जंप सूट में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। देखें तस्वीरें।

Madhuri Dixit- India TV Hindi
Madhuri Dixit Image Source : YOGEN SHAH

Madhuri Dixit Look: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं से हर किसी को तो अपना बना ही लेती हैं लेकिन अपने फैशन स्टाइल से हर एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। कभी वह साड़ी, तो कभी प्लाजो-शर्ट या फिर कभी जंपसूट में कहर बरपाती हुई नजर आती हैं। एक बार फिर पूरे 5 साल बार माधुरी बॉलीवुड में टोटल धमाल फिल्म के साथ वापसी कर रही है। माधुरी के लिए यह फिल्म खास तो है ही इसके साथ ही करीब 19 सालों बाद वह अनिल कपूर के साथ नजर आ रही हैं। जिसके कारण वह काफी खुशी है। टोटल धमाल के प्रमोशन के दौरान माधुरी के कई रूप देखने को मिले।

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit

कभी पिंक और ब्लू कलर के पैंट सूट में तो कभी ब्लैक एंड व्हाइट लॉन्ग ड्रेस में तो कभी खूबसूरत साड़ी में। लेकिन माधुरी के जिस लुक ने फैन्स के साथ-साथ हमारा भी ध्यान खींचा वह था रेड कलर का जंप सूट। जी हां हाल में ही वह एक रियलिटी शो में पहुंची।

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit

फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रमोशन्स के दौरान अनिल कपूर के साथ पहुंची माधुरी दीक्षित नजर आईं ब्लड रेड कलर के जंप सूट में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस ड्रेस की बात करें तो जंपसूट के टॉप का एक साइड एम्बेलिश्ड था यानी उस पर बेहद खूबसूरत वर्क किया हुआ था जबकि दूसरे शोल्डर पर पतली स्ट्रिप थी और साथ में प्लेल वाइड लेग्ड पैंट्स।

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit

पूरे लुक की बात करें तो माधुरी ने गोल्डन कलर की हील्स और गोल्डेन कलर की ड्रॉप ईयररिंग्स और खुले बाल के साथ टीमअप कर पहना था। जो कि एक परफेक्ट लुक मान सकते है।

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ ग्लैमरस अवतार में आईं नजर, गौरी-अनामिका के कलेक्शन का गाउन पहने हुए आईं नजर

घर बैठे आलू के छिलके से कर सकते हैं सफेद बाल को काला, ऐसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल