1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खतरों के खिलाड़ी 9 में भारती सिंह को आया अस्थमा अटैक, जानिए इस बीमारी के बारे में सबकुछ

खतरों के खिलाड़ी 9 में भारती सिंह को आया अस्थमा अटैक, जानिए इस बीमारी के बारे में सबकुछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 02:43 pm IST

खतरों के खिलाड़ी 9 के दौरान भारती सिंह को अस्थमा अटैक आ गया वहीं जैसमीन गंभीर रुप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी तरफ आदित्य नारायण और अली गोनी ने जबरदस्त तरीके से वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं।

खतरों के खिलाड़ी 9- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 9

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी शो खतरों के खिलाड़ी 9 में इस सप्ताह काफी कुछ ऐसा हो रहा है जिसकी कल्पना ही कोई कर सकता है। खतरों के खिलाड़ी के दौरान भारती सिंह को अस्थमा अटैक आ गया वहीं जैसमीन गंभीर रुप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी तरफ आदित्य नारायण और अली गोनी ने जबरदस्त तरीके से वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। जानिए क्या है ये बीमारी, कारण, लक्षण के बारें में।

क्या है अस्थमा

यह एक फेफड़ों की बीमारी है। जिसमें सांस लेने में समस्या होती है। इसका कारण है श्वास नलियों में सूजन हो जाना। जिसके कारण श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है। जिसके कारण मरीज को सांस लेने में समस्या, सांस लेते समय आवाज आना, खांसी आदि प्रॉब्लम होती है।

अस्थमा के टाइप

अस्थमा लक्षणों के आधार पर 2 तरह का होता है। आंतरिक और बाहरी अस्थमा।

आंतरिक अस्थमा
आंतरिक अस्थमा कुछ रासायनिक तत्वों को श्‍वसन द्वारा शरीर में प्रवेश होने से होता है जैसे कि सिगरेट का धुआं, पेंट वेपर्स आदि।

बाहरी अस्थमा
बाहरी अस्थमा बाहरी एलर्जन के प्रति एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है, जो कि पराग, जानवरों, धूल जैसे बाहरी एलर्जिक चीजों के कारण होता है।

अस्थमा होने के कारण कारण

  • वाहनों से निकलने वाला धुआं
  • सर्दी
  • फ्लू
  • मौसम
  • पेट पर अधिक अम्ल की मात्रा
  • शराब का अधिक सेवन
  • एलर्जी वाले फूड्स का सेवन
  • अधिक एक्सरसाइज

अस्थमा के लक्षण

  • ठंडी हवा में सांस लेने से हालत गंभीर होना।  
  • एक्सरसाइज अधिक करने से
  • कई बार उल्टी होना।    
  • बलगम वाली खांसी या सूखी खांसी।   
  • सीने में जकड़न जैसा महसूस होना।  
  • सांस लेने में समस्या।
  • सांस लेते समय आवाज आना। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल