1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाइव कान्सर्ट में फैन ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ की बदतमीजी

लाइव कान्सर्ट में फैन ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ की बदतमीजी

 Published : Oct 26, 2019 08:26 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 08:26 pm IST

लॉस एंजेलिस में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट में एक महिला प्रशंसक गायक-अभिनेता निक जोनस के साथ अजीब ढंग से पेश आ रही थी।

nick jonas- India TV Hindi
nick jonas

लॉस एंजेलिस में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट में एक महिला प्रशंसक गायक-अभिनेता निक जोनस के साथ अजीब ढंग से पेश आ रही थी। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त इंटरनेट पर छाए तस्वीरों और वीडियोज में एक महिला प्रशंसक को पीछे से निक के पैर को पकड़ते और उन्हें छूते हुए देखा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक, निक उस महिला पर भड़क गए और उन्हें खरी खोटी भी सुनाई, जिसके बाद निक फिर से अपने भाइयों के साथ परफॉर्म करने लगे।

यह वाक्या पिछले हफ्ते का है, जब जोनस भाई अपने हैपीनेस बिगिंस टूर के एक हिस्से के रूप में हॉलीवुड बाउल में परफॉर्म कर रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन