1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

नवाजुद्दीन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

 Published : Dec 04, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 03:07 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। अब सोमवार को उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' का ट्रेलर लॉन्च किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे फिल्म....

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। अब सोमवार को उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' का ट्रेलर लॉन्च किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे फिल्म निर्माताओं को देखकर खुशी होती है जो नए प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "शूट ऑर नॉट शूट? आप निर्णय कर सकते हैं कि 'मॉनसून शूटआउट' के ट्रेलर में आगे क्या होगा। क्या शानदार विचार है। फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में फिल्मकारों को नए प्रयोग करते देखकर अच्छा लगा।"

प्रियंका ने फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और उनकी टीम को भी बधाई देते हुए कहा, 'शानदार काम'। फिल्म जीवन बदलने वाले विकल्पों को चुनने पर आधारित है। इसके निर्देशक अमित कुमार हैं। इस फिल्म को कान्स में प्रदर्शित किया जा चुका है और इसके अलावा इसने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर के पुरस्कार भी जीते हैं।

बता दें कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अलावा विजय वर्मा, तनिष्ठा चैटर्जी और नीरज काबी भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 'मॉनसून शूटआउट' 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन