1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने खुद उड़ाया अपना मज़ाक, ये वायरल मीम्स शेयर कर लिख दी ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने खुद उड़ाया अपना मज़ाक, ये वायरल मीम्स शेयर कर लिख दी ये बात

 Published : Feb 24, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 12:18 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने खुद पर बने मीम्स की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

priyanka chopra shares halpern orb dress funny memes on twitter - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया खुद पर बना मीम  Image Source : TWITTER- PRIYANKA CHOPRA

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर फोटोशूट का एक वीडियो साझा किया था। इनमें से एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, क्योंकि यूजर्स ने उस पर जमकर मीम्स बनाए हैं। ये मीम्स खुद प्रियंका को भी काफी पसंद आ रहे हैं। उन्होंने इन्हें ना सिर्फ ट्विटर पर शेयर किया है, बल्कि मजेदार कैप्शन भी लिखा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर जो मीम्स शेयर किए हैं, उनमें एक फोटो में उनकी तस्वीर एडिट कर बम बना दिया है तो दूसरी फोटो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो गेंद पकड़ते दिखाई दे रहे हैं वो PC हैं। 

इस हॉलीवुड स्टार को पहली नज़र में हुआ प्रियंका चोपड़ा से प्यार, अब कह दी दिल की ये बात

इन मीम्स को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- "बेहद फनी। मेरा दिन बनाने के लिए थैंक्यू।" इसके साथ ही जिसने ये मीम्स बनाए हैं, एक्ट्रेस ने उन्हें टैग करते हुए उनका भी धन्यवाद कहा है। 

प्रियंका ने शेयर किया था वीडियो

प्रियंका ने अपने फोटोशूट का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो इस ड्रेस में फोटोशूट कराती दिखाई दे रही हैं। 

इस फिल्म में आई थीं नज़र 

पहले से ज्यादा निडर और रचनात्मक हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, खुद को लेकर कही ये भी बात ​

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। क्रिटिक्स ने इसे काफी सराहा। इसमें राजकुमार राव ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी और ड्राइवर के रोल में आदर्श गौरव छा गए थे। 

अपनी किताब की लॉन्च

प्रियंका ने हाल ही में अपनी किताब अनफिनिश्ड लॉन्च की, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक को लेकर कई खुलासे किए। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन