1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, फैंस से पूछा मजेदार सवाल

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, फैंस से पूछा मजेदार सवाल

 Published : Nov 30, 2020 10:05 am IST,  Updated : Nov 30, 2020 10:05 am IST

प्रियंका का एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपाया हुआ है और...

Priyanka Chopra shares her pic asks fans what do I do with this- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: @PRIYANKACHOPRA

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटो शेयर की है, इसमें उनके सामने खाने की काफी चीजें रखी हुई हैं और सोच रही हैं कि इतने सारे फूड का क्या करें। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मैं इसके साथ क्या करूं?' प्रियंका का एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपाया हुआ है और खाने को देखते हुए हैरान और उत्साहित हो रही हैं। 

'टेक्स्ट फॉर यू' की तैयारियों में जुटीं प्रियंका चोपड़ा जोनस

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने आगामी हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसका टाइटल अभी 'टेक्स्ट फॉर यू' बताया गया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक कुर्सी पर 'टेक्स्ट फॉर यू' लिखा हुआ है। जिम स्ट्रॉस द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म सोफी क्रमर के नॉवेल पर आधारित जर्मन भाषा की फिल्म 'एसएमएस फूर डाइक' का अंग्रेजी रीमेक है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा उनकी परवरिश पारंपरिक और आधुनिक दोनों रही है

इसके अलावा, प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी।

इस बीच, प्रियंका का संस्मरण 'अनफिनिश्ड : अ मेमॉयर' भी पूरी तरह से तैयार है, जिसे अगले साल जनवरी में जनवरी में जारी किया जाएगा।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन