1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा उनकी परवरिश पारंपरिक और आधुनिक दोनों रही है

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा उनकी परवरिश पारंपरिक और आधुनिक दोनों रही है

 Published : Nov 26, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 05:38 pm IST

 प्रियंका जल्द ही मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी मूवीज में नज़र आएंगी। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस, priyanka chopra jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा जोनस Image Source : INSTAGRAM- @PRIYANKACHOPRAJONAS

मुंबई: देश और विदेश में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी परवरिश की भूमिका अहम है। अभिनेत्री ने कहा, "मैं पारंपरिक भारत व इसमें समाहित प्राचीन ज्ञान और मॉर्डन इंडिया व इसकी शहरी भागदौड़ के सम्मिश्रण से बनी हूं। मेरी परवरिश दो भारतीयों के साथ-साथ पूरब और पश्चिम का मेल है।"

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक हॉलीवुड मूवी में नज़र आने वाली हैं, जिसका नाम 'वी कैन भी हीरोज' है। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो अलग लुक में नज़र आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा भले ही इस टीजर में बहुत कम समय के लिए नज़र आई हैं, लेकिन उनके अलग लुक ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने अच्छा वक्त बिताया। इन सुपरकिड्स की नेमेसिस बनकर अच्छा लगा। आपको क्या लगता है कि कौन जीतेगा?"

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने 'वी कैन बी हीरोज' से अपना पहला लुक किया शेयर

इस मूवी को रॉबर्ट रॉड्रिगेज ने डायरेक्ट किया है। ये नए साल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि इस मूवी के अलावा प्रियंका जल्द ही मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी मूवीज में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन