1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस संकट में डटी रहने वाली चार महिलाओं की कहानी की शेयर, दिए 1 लाख डॉलर

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस संकट में डटी रहने वाली चार महिलाओं की कहानी की शेयर, दिए 1 लाख डॉलर

 Published : Apr 09, 2020 09:14 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 09:14 am IST

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर फंड के साथ कई जगह योगदान दिया है। अब वह महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान दिहाड़ी मजदूर और बाकि लोगों की मदद के लिए लोग पीएम केयर फंड में अपना योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी के इस अपील में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना योगदान दिया है। अब वह महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं। प्रियंका ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी वह उन चार महिलाओं को 1 लाख डॉलर देंगी कोरोना वायरस के चलते समाज में बेहतरी का काम कर रही हैं। अब प्रियंका ने उन चार महिलाओं के नाम की घोषणा कर दी है।

प्रियंका ने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम चैट करके उन चार महिलाओं के नाम और कहानी सुनाई है। प्रियंका ने लाइव की शुरूआत में कहा। दुनिया का यह सबसे क्रेजी समय है। मुझे एहसास हुआ कि मैं समय की पाबंध हो गई हूं। मैं 3 बजे लाइव आने वाली थी और मैंने 3 बजे ही यह शुरू भी कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा महिलाओं की मदद के लिए आईं सामने, करेंगी 1 लाख डॉलर डोनेट

चार महिलाओं के नाम बताते हुए प्रियंका ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ऐसी अविश्वसनीय महिलाओं को नॉमिनेट करने के लिए आप सभी को धन्यवाद जो दूसरों की मदद करने के लिए आज की चुनौतियों से ऊपर उठ रही हैं। इस हफ्ते में उन चार महिलाओं के बारे में बताउंगी जो अलग जाकर बेहतरीन काम कर रही हैं।

प्रियंका ने आगे लिखा- सभी लोग मिलिए एमिली से। ईआरआरएन में हर रोज काम करने वाले, जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। साथ ही अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उनसे दूर रहती हैं। जो, यह रोगियों की देखभाल और उनका साथ देने के लिए लॉंग टर्म केयर फेसिलिटी में काम करती हैं। जया, यह अपना समय और पैसा दोनों ही उन लोगों को डोनेट करती हैं ताकि एन95 मास्क दे सकें जो इस महामारी में आगे आकर काम कर रहे हैं। जैनी, स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपनी #FeedingHeroes पहल शुरू करने के लिए धन्यवाद।  हम आपकी सराहना करते हैं। बहुत प्यार।

पीएम मोदी को धन्यवाद कहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- साथ होंगे तो ज्यादा मजबूत बनेंगे

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पीएम केयर फंड, गूंज और फीडिंग अमेरिका में योगदान दिया है ताकि इस वायरस से प्रभावित लोगों की मदद हो सके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन