1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस ने भतीजियों की वीडियो कॉल पर कराई प्रियंका चोपड़ा से बात, फोटो हुई वायरल

निक जोनस ने भतीजियों की वीडियो कॉल पर कराई प्रियंका चोपड़ा से बात, फोटो हुई वायरल

 Published : Aug 13, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 03:03 pm IST

निक जोनस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में निक अपनी भतीजियों को प्रियंका से वीडियो कॉल करवाते नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) और निक जोनस(Nick jonas) अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जोनस ब्रदर्स का हैप्पीनेस बिगेन टूर शुरू हो गया है और प्रियंका अपने पति के साथ गई हैं। प्रियंका निक के पहले कॉन्सर्ट में उनके साथ मियामी गईं थी। इस समय वह अपने काम की वजह से लॉस एंजेलिस में हैं। साथ में ना होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को खुश करने का मौका ढूंढ लेते हैं।

निक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपनी भतीजियों की वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा की बात करवा रहे हैं। इस फोटो में निक ग्रीन कलर के कोट-पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं निक की भतीजियां एंजेल लुक में नजर आ रही हैं।

निक ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा जैक की तुमने इस पल को कैद कर लिया। अटलांटा में निक जोनस स्टेज शो के कुछ मिनट पहले अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल करते हुए। इसी दौरान भतीजी एलेना और वैलेंटिना से गुडलक रोज लेते हुए."

आपको बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 (Beautycon Festival Los Angeles 2019)' का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा पर जमकर भड़ास निकाली। सवाल के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर पाकिस्तानी महिला ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उनके ट्वीट को लेकर उनसे जवाब मांगा। उनसे पूछा कि वो संयुक्त राष्ट्र की पीस गुडविल एम्बेसडर हैं और पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को वो बढ़ावा देने वाला ट्वीट कैसे कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह उस महिला को जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सुरेश श्राफ के साथ शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।

Also Read:

आलिया भट्ट का पहला वीडियो सॉन्ग Prada हुआ रिलीज, कुछ ही मिनटों में हुआ वायरल

सनी लियोनी ने छोड़ा शाहरुख और सलमान खान को पीछे, इस साल भी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन