रितेश सिधवानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्माताओं में से एक हैं और उनकी शानदार सूची में गलीबॉय जैसी फिल्में शामिल है। निर्माता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए साझा किया है कि कैसे एक व्हाट्सएप संदेश फर्जी समाचार फैलाने का सबसे आसान स्रोत है और कैसे कोरोनोवायरस से उनकी भतीजी सुरक्षित है।
Related Stories
निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा-"लंदन से लौटी मेरी भतीजी के बारे में जो वाट्सएप फॉर्वर्ड फैलाए जा रहे हैं वो बहुत बुरा है, उनक लिए दुखद और हमारे परिवार के लिए अच्छी खबर है कि वो कोरोना निगेटिव है।''
रितेश ने आगे लिखा है- वास्तव में, टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को सबसे आसान बना दिया है, विशेष तौर पर जब विदेशों में हमारे प्रियजनों से जुड़ने की बात है लेकिन दूसरी तरफ, इसका उपयोग नकली समाचारों को फैलाने के तरीके के रूप में भी किया जा सकता है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब सूचना सबसे संवेदनशील और घबराहट पैदा न करने के लिए महत्वपूर्ण होती है।
अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स को किया नमन, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार पेंटिंग
यह इस बात का भी प्रमाण है कि हमें हर चीज़ पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इस महामारी के साथ पहले ही दुनिया लगभग थम सी गयी है। लेकिन हमें इस बात की खुशी हैं कि उनकी भतीजी स्वस्थ और सुरक्षित है। और तो और, उनके परिवार का हर सदस्य सुरक्षित है।