1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Friendship Day Special: ‘फुकरे’ स्टार्स ने बताया क्या होती है सच्ची दोस्ती

Friendship Day Special: ‘फुकरे’ स्टार्स ने बताया क्या होती है सच्ची दोस्ती

 Published : Aug 03, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 02:37 pm IST

रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाने वाला है। इस मौके पर फिल्मी सितारे भी अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को और अपनी खूबसूरत दोस्ती को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन फ्रेंडशिप से 2 दिन पहले ही पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है।

Pulkit Samrat, Varun Sharma and Manjot Singh- India TV Hindi
Pulkit Samrat, Varun Sharma and Manjot Singh

नई दिल्ली: रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाने वाला है। इस मौके पर फिल्मी सितारे भी अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को और अपनी खूबसूरत दोस्ती को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन फ्रेंडशिप से 2 दिन पहले ही पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्‍स' में अपने किरदारों- हन्नी, चूचा और लाली के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता पुलकि, वरुण और मनजोत सिंह ने आगामी रविवार को फ्रेंडशिप डे से पहले अपनी यादें ताजा कीं।

हाल ही में फिल्म के एक हिस्से के तौर पर पेप्सी के 'क्यों सूखे सूखे ही' प्रचार अभियान में साथ नजर आए तीनों कलाकारों के बीच दोस्ती और मस्ती पर्दे पर और वास्तविक जीवन में, दोनों जगह दिखती हैं। पुलकित ने एक बयान में कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि पर्दे पर मेरे दोस्त का किरदार निभाने वाले वास्तविक जीवन में मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम तीनों जब पहली बार सेट पर मिले थे, तो तुरंत ही एक-दूसरे से जुड़ गए थे। तब से हम लोग एक-दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत हैं।"

वरुण ने कहा, "दोस्ती के बिना जिंदगी 'सूखा सूखा' और 'मस्ती' के बिना दोस्ती भी अधूरी है। जब हम तीनों साथ होते हैं तो एक-दूसरे से मजाक करते रहते हैं।" मनजोत ने कहा, "सच्ची दोस्ती तब होती है, जब आप परिवार की तरह होते हैं। पुलकित और वरुण सालों पहले मेरे हो चुके हैं। जब हम लोग साथ होते हैं तो समय पता ही नहीं चलता।" गौरतलब है कि फ्रेंडशिप डे हर वर्ष अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन