1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्यार का पंचनामा' ने पूरे किए 10 साल, नुसरत भरुचा बोलीं - चतुर लड़की का किरदार निभाना मेरे लिए आसान नहीं था

'प्यार का पंचनामा' ने पूरे किए 10 साल, नुसरत भरुचा बोलीं - चतुर लड़की का किरदार निभाना मेरे लिए आसान नहीं था

 Published : May 20, 2021 06:43 pm IST,  Updated : May 20, 2021 06:46 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आए थे।

Nushrrat Bharucha- India TV Hindi
'प्यार का पंचनामा' फिल्म ने पूरे किए 10 साल Image Source : INSTAGRAM/NUSHRRAT BHARUCHA

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आए थे। प्यार का पंचनामा 20 मई 2011 को रिलीज हुई थी। और अब इस फिल्म की रिलीज के 10 साल हो गए हैं।

फिल्म के 10 साल पूरे होने पर अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस फिल्म में एक चतुर लड़की का किरदार निभाया था। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नुसरत भरुचा कहती हैं, ''जब हम पिछले दिनों को याद करते हैं तो हम में से किसी को नहीं पता था कि यह फिल्म इस हद तक शानदार परफॉर्म करेगी।''

उन्होंने कहा, ''मैनिपुलेटिंग और बॉयफ्रेंड को कंट्रोल करने वाली एक लड़की का किरदार निभाना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि मैं 'नेहा' के किरदार से काफी अलग हूं।''

क्या करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को कर दिया सोशल मीडिया पर अनफॉलो? जानें डीटेल्स

नुसरत भरुचा कहती हैं कि लोगों ने उन्हें इस बात के लिए आगाह किया था कि उन्हें फिल्म को चुनने में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि उस मौके का इंतजार करना चाहिए जिसमें बेहतर चेहरे हों। जब इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा था तो उस फिल्म में सभी चेहरे नए थे। 

उन्होंने कहा, ''मगर मैं डेस्टिनी पर विश्वास करती हूं मुझे ऐसा लगता है कि इस जहान में हर इंसान का अलग-अलग नसीब है। मैं इसे सहजता के साथ कह रही हूं कि मैंने फिल्म को नहीं बल्कि फिल्म में मुझे चुना।''

कोरोना काल में इंसानियत पर भरोसा करने लगे हैं कार्तिक आर्यन, हाथ जोड़ कर मांगी सभी लिए दुआएं

आज नुसरत भरूचा ने प्यार का पंचनामा गर्ल्स का टैग अपने नाम के आगे से हटा दिया है। उनके करियर की फिल्मों पर गौर करें तो उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।  आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल फिल्म,  इसके अलावा छलांग,  सोनू के टीटू की स्वीटी  और नेटफ्लिक्स रिलीज हुई अजीब दास्तां के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह एक वर्सेटाइल एक्टर हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा आने वाले दिनों में अक्षय कुमार के साथ फिल्म राम सेतु में नजर आएंगी इसके अलावा उनकी चंद फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें - हुड़दंग और छोरी शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन