1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पार्वती को तंग कर रहा था शख्स, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पार्वती को तंग कर रहा था शख्स, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

 Published : Nov 23, 2019 11:40 am IST,  Updated : Nov 23, 2019 12:27 pm IST

'करीब करीब सिंगल' एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु को काफी दिनों से एक शख्स सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। 

parvathy thiruvothu- India TV Hindi
पार्वती थिरुवोथु

सोशल मीडिया आजकल ऐसा प्लेटखॉर्म बन गया है जहां करोड़ों लोग हैं। उनमें अच्छे भी हैं औऱ बुरे भी। कुछ ऐसा ही 'करीब करीब सिंगल' एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु के साथ हुआ जब एक अनजान शख्स ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर तंग करना शुरू कर दिया। पार्वती के अनुसार ये शख्स उन्हें और उनके परिवार को स्टॉक कर रहा था। पार्वती ने कुछ दिन तो इंतजार किया लेकिन फिर तंग आकर उस शख्स के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

पार्वती ने बताया वह शख्स उनके परिवार को पिछले एक महीने से स्टॉक कर रहा था। पुलिस ने दो दिन पहले केस दर्ज कर लिया है और उसके खिलाफ जांच की जा रही है। पार्वती मलयालम फिल्म इडंस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वो हिंदी फिल्म करीब करीब सिंगल मे भी हीरोइन के तौर पर दिखी थी। इस फिल्म में पार्वती इरफान खान के साथ नजर आई थी।

पीछा करने वाले के खिलाफ केरल पुलिस ने आईपीसी की धारा 354D और 120-O के तहत केस दर्ज किया है। बॉलीवुड से पहले पार्वती कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी कई अहम किरदार निभा चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन