1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सबसे पहले एलिजाबेथ द्वितीय को मिलेगा ‘बाहुबली’ के सबसे बड़े सवाल का जवाब, जानिए कैसे

सबसे पहले एलिजाबेथ द्वितीय को मिलेगा ‘बाहुबली’ के सबसे बड़े सवाल का जवाब, जानिए कैसे

 Published : Mar 01, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 06:59 pm IST

एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज डेट करीब आती जा रही है दर्शकों में इसे देखने के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज डेट करीब आती जा रही है दर्शकों में इसे देखने के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म की टीम भी इसकी लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए हर दिन कुछ नया कर रही है। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म का प्रीमियर सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया जाएगा और फिल्म के प्रीमियर की खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय होगीं।

खबरों के अनुसार 27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित जाएगा। इसी में 'बाहुबली 2' का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में इस फिल्म के अलावा कई अन्य भारतीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने फिल्म में ऐतिहासिक ड्रामा, एक्शन से सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के बाद से दर्शकों के दिलों में एक सवाल ‘कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा’ खड़ा कर दिया है। इसी का जवाब जानने के लिए लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब इसका जवाब सबसे पहले एलिजाबेथ द्वितीय को मिलने वाला है।

'बाहुबली: द कनक्लूजन' के लिए इसके सितारे पहले भी ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन