1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भोजपुरी फिल्म 'रब तुझमें दिखता है' का मुहूर्त पटना में संपन्न

भोजपुरी फिल्म 'रब तुझमें दिखता है' का मुहूर्त पटना में संपन्न

 Published : Mar 26, 2019 08:42 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 08:47 pm IST

भोजपुरी फिल्म 'रब तुझमें दिखता है' इस फिल्म की शूटिंग झारखंड, नेपाल और भारत के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जाने वाली है।

'रब तुझमें दिखता है'- India TV Hindi
'रब तुझमें दिखता है'

पटना: कई साल पहले शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'रब ने बना दी जोड़ी' इस फिल्म में एक गाना था तुझमें रब दिखता है, अब गाने की उसी लाइन को लेकर भोजपुरी में एक फिल्म बन रही है जिसका नाम रखा गया है- 'रब तुझमें दिखता है'। इस फिल्म का भव्य मुहूर्त मंगलवार को पटना में संपन्न हुआ।

इस मौके पर फिल्म के निर्माता अजहर हाशमी, निर्देशक अर्जुन कश्यप के साथ फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री भी मौजूद रहे। मुहूर्त के बाद फिल्म निर्देशक व लेखक अर्जुन कश्यप ने बताया कि एनएसएन मूवी के बैनर तले बन रही यह फिल्म की कहानी रोमांटिक है। यह फिल्म खासकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इसमें प्रेम कहानी तो है ही, साथ में एक्शन, गाने, संवाद भी लाजवाब होंगे।

फिल्म में भूमिका निभा रहे पंकज सिंह और अतुल श्रीवास्तव इस फिल्म को लेकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "यह फिल्म उनके लिए काफी अहम है। इसमें हमलोग अपना 100 प्रतिशत देने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी है।"

फिल्म की अभिनेत्री आरती गुप्ता ने फिल्म को 'ड्रीम कम ट्रू' बताया और कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की जाएगी। फिल्म में माही पांडे व खुशबू पांडे भी नजर आएंगी।  फिल्म निर्देशक व लेखक अर्जुन कश्यप विगत कई वर्षो से भोजपुरी एवं नेपाली फिल्मों में सक्रिय हैं। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड, नेपाल और भारत के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जाने वाली है। 

Also Read:

Kesari Box Office Colection Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने मचाया धमाल, पांच दिन में कमाए इतने करोड़

सोनाक्षी सिन्हा ने अरबाज खान के शो उन्हें मोटी कहने वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन