1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाउसफुल 4 और मरजावां के साउंड एडीटर निमिष पिलंकार के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक

हाउसफुल 4 और मरजावां के साउंड एडीटर निमिष पिलंकार के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक

 Published : Nov 25, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 07:56 pm IST

जाने-माने साउंड एडिटर निमिष पिलंकार का 29 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निमिष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।

Nimis and akshay- India TV Hindi
Nimis and akshay

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जाने-माने साउंड एडिटर निमिष पिलंकार के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्टर ने अपने ट्विटर पर निमिष को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बात दें कि 29 साल के निमिष का आज  निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निमिष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।  आपको बता दें, निमिष का पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट सलमान खान की 'रेस 3' था।  जिसके बाद उन्होंने हाउसफुल 4, बाईपास रोड, मरजावां जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा, '"निमिष पिलंकार के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, वह भी इतनी कम उम्र में। इस कठिन समय में मेरा दिल उनके परिवार के साथ है।''

निर्देशकों से लेकर अभिनेताओं तक, हिंदी फिल्म उद्योग में से  किसी ने भी निमिष की मृत्यु  पर श्रद्धांजलि नहीं दी है। जिसके कारण फिल्मफेयर पत्रिका के संपादक रहे और कई कालजयी फिल्मों से जुड़े रहे लेखक, निर्देशक खालिद मोहम्मद ने इस बारे पर हिंदी सिनेमा को जमकर लताड़ा है। 

गोवा में चल रहे 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान अधिक काम के कारण  निमिष को हाई ब्लडप्रेशर हुआ। जिसके कारण उनके दिमाग पर असर पड़ा और उनके दिमाग ने काम करने बंद कर दिया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

जैकी श्रॉफ और गोविंदा पर लगा 20 हजार का जुर्माना, करते थे हर्बल तेल का ऐड

खालिद ने ट्वीट करते हुए लिखा, "29 साल की उम्र के साउंड टेक्नीशियन निमिश पिलंकार का निधन। हाई ब्लड प्रेशर  के कारण ब्रेन हैमरेज हो गया। टेक्नीशियन बॉलीवुड सिनेमा की रीढ़ हैं। लेकिन किसी को उनकी परवाह नहीं है? यह समय विभिन्न संघों, प्रोड्यूसर्स और स्टार्स का समय है, जो अधिक स्वैग से हैं। 

टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की हालत में सुधार, अस्पताल में हैं भर्ती

अभिनेता विपिन शर्मा ने इसतरह तकनीशियनों की अनदेखी और शोषण के लिए बॉलीवुड को लेकर काफी गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'निमिष की मृत्यु ने फिल्म तकनीशियनों के लिए लंबे समय तक काम करने के बारे में एक बहस शुरू की। कई ने तकनीशियनों पर अतिरिक्त दबाव डालने के लिए उद्योग में कार्य संस्कृतियों को दोषी ठहराया। कई ने खुद को व्यक्त करने के लिए अपने ट्विटर का सहारा भी  लिया।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन