1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मून वॉक करते हुए राधिका मदान ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो, कहा - लो चली मैं

मून वॉक करते हुए राधिका मदान ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो, कहा - लो चली मैं

 Published : Apr 14, 2021 02:10 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 02:10 pm IST

राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर मूनवॉक करती नजर आ रही है।

Radhika Madan- India TV Hindi
मून वॉक करते हुए राधिका मदान ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो Image Source : INSTAGRAM/RADHIKA MADAN

अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने फैंस को बताया किया कि वह दिल्ली जा रही हैं। अभिनेत्री ने एक विशेष वीडियो में अपने प्रस्थान की घोषणा की। वीडियो में राधिका अपना सामान लेकर हवाईअड्डे पर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अचानक रुक जाती हैं और मूनवॉक (एक प्रकार का नृत्य) के अंदाज में आ जाती हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ जाती है।

'अंग्रेजी मीडियम' की अभिनेत्री ने मंगलवार को अपलोड की गई इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, 'लो चली मैं।'

राधिका जल्द ही फिल्म 'शिद्दत' में दिखाई देंगी।

उन्हें टेलीविजन शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में देखा गया था और उन्होंने रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 8' में भी भाग लिया था। 2018 में, उन्होंने विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' के साथ बॉलीवुड में आगाज किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राधिका ने बताया, "मैं टीवी में जाना-पहचाना चेहरा थी, लेकिन मुझे बॉलीवुड में अपनी यात्रा शून्य से शुरू करनी पड़ी। ऐसा नहीं था कि मुझे तुरंत भूमिकाएं मिल गईं। मुझे कई ऑडिशन देने पड़े थे। यहां तक कि मैंने अपने बारे में कई नकारात्मक टिप्पणियां सुनीं। लेकिन उन टिप्पणियों ने मुझे आगे बढ़ने से नहीं रोका। मैंने अपने सपनों पर भरोसा किया।"

राधिका ने कहा, "मैं खुद से कहती थी कि अगर शाहरुख (खान) सर या विद्या (बालन) मैम या सुशांत (सिंह राजपूत) फिल्मों में अपनी पहचान बना सकते हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। उनकी यात्रा ने मुझे बहुत प्रेरित किया। ये सभी टेलीविजन बैकग्राउंड से फिल्मों में आएं। मुझे लगता है कि माध्यम कोई मायने नहीं रखता। जो बात मायने रखती है वो है कड़ी मेहनत।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन