1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रीमा लागू के निधन के बाद ये अभिनेत्री निभाएंगी ‘नामकरण’ में दयावंती मेहता का किरदार

रीमा लागू के निधन के बाद ये अभिनेत्री निभाएंगी ‘नामकरण’ में दयावंती मेहता का किरदार

 Published : May 20, 2017 07:31 am IST,  Updated : May 20, 2017 07:36 am IST

दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू का कार्डियक अरेस्ट का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। रीमा बॉलीवुड और टीवी की दुनिया का जाना माना नाम थीं।

reema- India TV Hindi
reema Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू का कार्डियक अरेस्ट का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। रीमा बॉलीवुड और टीवी की दुनिया का जाना माना नाम थीं। रीमा के निधन से टीवी और फिल्म की दुनिया के सभी कलाकार सदमे में हैं। रीमा का इस तरह चले जाना सभी को खल रहा है।

रीमा स्टार प्लस के सीरियल नामकरण में दयावंती मेहता का किरदार निभा रही थीं। उनके आकस्मिक निधन से उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है। शोमेकर्स के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई थी कि दयावंती मेहता का किरदार अब कौन निभाएगा। लेकिन शो के निर्माता ने इस रोल के लिए नई अभिनेत्री को चुन लिया है। जी हां, बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक दयावंती मेहता का किरदार अब रागिनी शाह निभाएंगी।

ragini
ragini

नामकरण में इन दिनों काफी महत्वपूर्ण ट्रैक चल रहा है। अवनी और नील की शादी होने वाली है। आने वाले एपिसोड में रीमा का महत्वपूर्ण सीन था। जिसे रीमा ने अपने निधन से पहले ही शूट कर लिया था। लेकिन अब रागिनी शाह की एंट्री दयावंती के किरदार में यहीं से होगी। आगे आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे दयावंती को ये देखकर झटका लगता है कि उसकी पोती रिया नहीं बल्कि अवनी से नील की शादी हो रही है। बाद में खुलासा होगा कि ये सब नील और नीला का रचा खेल है। वो दोनों अवनी का बदला पूरा करने के लिए ऐसा करते हैं। अवनी छोटी थी तो दयावंती मेहता ने उसकी मां आएशा की हत्या कर दी था। अब अवनी का सिर्फ एक मकसद है दयावंती मेहता को सबक सिखाना।

रागिनी को इससे पहले आपने दीया और बाती हम में भाबो की सास किरदार निभाते देखा था। है। इतना ही नहीं ‘सरस्वतीचन्द्र’, ‘एक महल हो सपनों का’, ‘आती रहेंगी बहारें’ और ‘मेरा ससुराल’ जैसे सीरियल्स में भी रागिनी अभिनय कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन