दिल्ली: दिल्ली का मशहूर और पुराना फिल्म थियेटर रीगल सिनेमा बंद होने वाला है, कल इस सिनेमा हॉल में आखिरी फिल्म दिखाई जाएगी। लगभग 80 साल लोगों का मनोरंजन करने के बाद आखिरकार इस थियेटर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद होने वाले हैं। इस थियेटर में कल राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘संगम’ दिखाई जाएंगी।
- शाहरुख के घर आया स्पाइडरमैन, करेगा पिज्जा डिलिवरी?
- कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, अब शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस ने भी छोड़ा शो
- 'दीया और बाती हम' के अनस राशिद करने जा रहे हैं 14 साल छोटी लड़की से शादी
दिल्ली के कनॉट प्लेस में मौजूद इस थिएटर को आर्किटेक्ट वाल्टर साइकेस ने डिजाइन किया था। यह थियेटर साल 1932 में शुरू हुआ था। इस थिएटर के मालिक विशाल चौधरी ने बताया कि जब हमने इस थियेटर को बंद करने का फैसला किया तो कई फैंस ने हमसे आखिरी बार राज कपूर की फिल्में दिखाने का आग्रह किया। वे चाहते थे कि हम यह थियेटर राज कपूर की फिल्मों के साथ ही बंद करें। लोगों की रिक्वेस्ट के बाद हमने आखिरी बार कहा कि ढ़ेर सारे फैंस ने यह निवेदन किया कि उन्हें कपूर साहब की फिल्म दिखाए तो उन्होंने यह फिल्म दिखाने का फैसला किया। विशाल कहते है कि फैंस चाहते थे कि इस थिएटर को राज कपूर की फिल्मों के साथ बंद किया जाए तो उनकी रिक्वेस्ट के बाद हमने मेरा नाम जोकर’ और ‘संगम’ दिखाने के साथ थियेटर बंद करने का फैसला किया।
विशाल ने बताया कि “रीगल के साथ पृथ्वीराज कपूर और उनके बेटे राज कपूर की कई यादें जुड़ी हुई है और इस थिएटर से उनका गहरा नाता रहा है। पृथ्वीराज जी अपने सभी नाटकों को रीगल थियेटर में करते थे और राज कपूर ने यहां अपनी सभी फिल्मों को प्रीमियर करने का आश्वासन दिया था। उन्हें थिएटर से बहुत लगाव था और नरगिस कई दफे उनके साथ यहाँ आया करती थी।‘’
इस समय थियेटर में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' लगी है। शाम को 'मेरा नाम जोकर' और रात में 'संगम' की स्क्रीनिंग होगी।