1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा ने जमानत के लिए याचिका दायर की, 10 अगस्त को होगी सुनवाई

Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा ने जमानत के लिए याचिका दायर की, 10 अगस्त को होगी सुनवाई

 Written By: PTI
 Published : Aug 06, 2021 06:42 am IST,  Updated : Aug 06, 2021 09:26 am IST

मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा और रेयान थोरपे को गिरफ्तार किया था जो अब न्यायिक हिरासत में हैं।

raj kundra pornography case shilpa shetty husband and ryan thorpe plea for bail latest news- India TV Hindi
Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा ने जमानत के लिए याचिका की दायर, 10 अगस्त को होगी सुनवाई  Image Source : INSTAGRAM: RAJKUNDRA9

अश्लील फिल्म बनाने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोरपे ने जमानत के लिए बीते गुरुवार को एक सत्र अदालत में याचिका दायर की। इससे पहले, मजिस्ट्रेट अदालत ने गत 28 जुलाई को दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनाली अग्रवाल के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया जिन्होंने अभियोजन से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अब 10 अगस्त को आगे सुनवाई होगी। 

Bigg Boss OTT: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के बीच करण जौहर के शो में नजर आएंगी शमिता शेट्टी

मुंबई पुलिस ने संबंधित मामले में गत 19 जुलाई को कुंद्रा और थोरपे को गिरफ्तार किया था जो अब न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि आरोपियों द्वारा किया गया कथित अपराध समाज के लिए हानिकारक है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन