सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या सहित दक्षिण और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को रविवार को तमिल नववर्ष की बधाई दी। तमिल नववर्ष तमिल महीना चितिरै के पहले दिन को मनाया जाता है, जो हर साल अमूमन 13 या 14 अप्रैल को पड़ता है। फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को बधाई दी है।
Related Stories
सूर्या ने बधाई के साथ अपनी आनेवाली फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में उनके साथ के.वी. आनंद हैं। ए.आर. रहमान ने इस फिल्म के लिए एक भक्तिगीत 'साईं शिरडी साईं' की धुन तैयार की है।
सूर्या ने ट्विटर पर लिखा है, "जैसा कि वे कहते हैं, किसी गीत को आप कंपोज नहीं करते, बल्कि गीत आपको कंपोज करता है। गीत 'साईं शिरडी साईं' के साथ तमिल नववर्ष मनाएं।"
तृषा कृष्णन ने भी विश किया।
देखें, काजल अग्रवाल का ट्वीट...
कार्तिक सुब्बाराज ने भी ट्वीट किया।
(इनपुट- IANS)
Also Read:
आलिया भट्ट लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं कर पाएंगी वोट, ये है कारण
एक्टिंग के अलावा राजनीति में खुद को आजमाना चाहती हैं Sara Ali Khan, इंटरव्यू में किया खुलासा