1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से हुए थे मशहूर

 Published : Feb 09, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 03:12 pm IST

शोमैन राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर के निधन की खबर ने बॉलीवुड को सदमा दे दिया है। राजीव कपूर राम तेरी गंगा मैली के जरिए मशहूर हुए थे।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन- India TV Hindi
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन Image Source : INSTAGRAM/CELEBS ACCOUNT

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में आज निधन हो गया। बॉलीवुड के शोमैन कहे जाे वाले राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। कहा जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण भाी रणधीर कपूर ने उन्हें चैंबूर स्थित इनलैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। कपूर खानदान में पिछले साल चिंटू के नाम से मशहूर ऋषि कपूर के निधन से अभी परिवार उबरा नहीं था कि राजीव कपूर की मौत ने उसे गमजदा कर दिया है। कपूर खानदान में गम का माहौल है और बॉलीवुड में भी ये खबर तेजी से फैली जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब शोक व्यक्त कर रहे हैं।

राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड में पसरा दुख, नीतू कपूर का आया रिएक्शन

दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी और राजीव कपूर की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके शोक व्यक्त किया। 

उधर रणधीर कपूर ने भाई राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए TOI को बताया,  "मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। वह अब नहीं है। डॉक्टरों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सके। मैं अस्पताल में हूं, उसके इंतजार में।"

बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जाने जाने वाले राजीव ने राजकपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी की सह-भूमिका से फेमस हुए थे।

राजकपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के लिए 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी शानदार फिल्म बनाई थी। इस फिल्म से राजीव कपूर घर घर में फेमस हो गए थे। इसके बाद उनकी  कई फिल्में जैसे एक जान है हम, प्रेम ग्रंथ, हम तो चले परदेश, शुक्रिया आई थी।

 राजकपूर के तीनों बेटे बॉलीवुड में लॉन्च हुए थे। ऋषि कपूर बेहद कामयाब रहे, रणधीर कपूर भी खूब हिट हुए और राजीव कपूर को भी कई अच्छी फिल्में मिली। उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद हालांकि वो कई फिल्मों में नजर आए लेकिन राम तेरी गंगा मैली जैसी सफलता किसी और फिल्म में नहीं मिल पाई। राजीव राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। पिछले साल कैंसर की वजह से ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इस साल की शुरूआत में ही राजीव के निधन की खबर ने वाकई कपूर खानदान को शोकग्रस्त कर डाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन