1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजीव कपूर के निधन से शोक में बॉलीवुड, नीतू कपूर से करीना कपूर तक ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

राजीव कपूर के निधन से शोक में बॉलीवुड, नीतू कपूर से करीना कपूर तक ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

 Published : Feb 09, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 05:22 pm IST

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। नीतू कपूर सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया।

राजीव कपूर का निधन बॉलीवुड में पसरा दुख, नीतू कपूर का आया रिएक्शन- India TV Hindi
राजीव कपूर का निधन बॉलीवुड में पसरा दुख, नीतू कपूर का आया रिएक्शन Image Source : INSTAGRAM/SUMITKADELOFFICIAL

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। नीतू कपूर सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया। 

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने राजीव की तस्वीर शेयर करते हुए 'RIP' लिखा

नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'गुड बाय अंकल'

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन

जावेद जाफरी ने ट्वीट किया, 'वह एक प्योर दिल और बहुत अच्छे इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले, परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं 

दिव्या दत्ता ने ट्वीट करके हुए शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'यह चौकाने वाली खबर है'

तुषार कपूर ने ट्वीट करके लिखा, 'राजीव कपूर के निधन से दुखी! परिवार के प्रति गहरी संवेदना! उनकी आत्मा को शांति मिले '

पायल घोष ने ट्ववीट किया, 'बहुत दुखद समाचार .. राजीव कपूर जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन। कपूर परिवार के प्रति मेरी गहरी और सबसे गहरी संवेदना'

नील नितिन मुकेश ने भी अभिनेता राजीव कपूर की तस्वीरें शेयर करके शोक जताया।

करीना कपूर ने राजीव कपूर की डेथ पर शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। करीना ने पोस्ट में लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे अंकल।' 

संजय दत्त ने ट्वीट किया- 'राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। इस मुश्किल घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं कपूर परिवार के साथ हैं। ओम शांति।'

 

अनु मलिक ने ट्वीट किया- 'जब आपका करीबी दोस्त इस तरह से आपको छोड़कर चला जाए तो हमेशा के लिए आपका दिल टूट जाता है। मेरा भाई...मेरा दोस्त...भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

एक्टर सनी देओल ने ट्वीट किया- 'राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। मेरी सांत्वना कपूर परिवार के साथ है।'  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन