1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडियन राजीव ठाकुर के बच्चे करते हैं उनसे ऐसा सवाल

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के बच्चे करते हैं उनसे ऐसा सवाल

 Published : Dec 01, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 05:50 pm IST

राजीव ठाकुर जब भी मंच पर आते हैं अपनी बातों से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लाखों फैंस का दिल जीता है। इन दिनों वह अपने धारावाहिक 'तेरा बाप मेरा बाप' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Rajiv Thakur- India TV Hindi
Rajiv Thakur

मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर जब भी मंच पर आते हैं अपनी बातों से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लाखों फैंस का दिल जीता है। उनके चाहने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग वर्ग के लोग भी शामिल हैं। इन दिनों वह अपने धारावाहिक 'तेरा बाप मेरा बाप' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस शो को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसे लेकर राजीव का कहना है कि उनके जुड़वा बच्चों अधिराज और अभिराज को उनके शो 'तेरा बाप मेरा बाप' में उनका डबल रोल बहुत पसंद है।

राजीव ने अपने एक बयान में कहा, "मेरे बच्चे मेरा शो देखते हैं और उन्हें यह काफी पसंद है। उन्हें हालांकि, शो की कहानी समझ नहीं आती क्योंकि वे बहुत छोटे हैं लेकिन टेलीविजन पर अपने पिता को देखना और वह भी डबल रोल में उनके लिए मजेदार है। मैं तीसरी बार किसी शो में दोहरी भूमिका निभा रहा हूं जो मेरे लिए हैट्रिक है और मैं इस तरह के किरदारों को बहुत आनंद उठाता हूं।"

उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे कभी-कभी मुझसे पूछते हैं कि डैड आप कैसे शो में बूढ़े और फिर युवा कैसे बन जाते हो?" बता दें कि राजीव बिग का यह शो मैजिक पर प्रसारित होता है, जिसमें वह प्रोफेसर राम लाल भगत और सुरेंद्र सिंह का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। (‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी अब खुद बने ‘बिग बॉस’)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन