1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव संग इस फिल्म में डराने आ रही हैं श्रद्धा कपूर

राजकुमार राव संग इस फिल्म में डराने आ रही हैं श्रद्धा कपूर

 Published : Jan 11, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 11:56 pm IST

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म को लेकर लंबे वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। अब उन दोनों की इस फिल्म का नाम भी सामने आ चुका है। बता दें कि इस फिल्म का नाम 'स्त्री' रखा गया है। अपनी इस फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए राजकुमार...

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म को लेकर लंबे वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। अब उन दोनों की इस फिल्म का नाम भी सामने आ चुका है। बता दें कि इस फिल्म का नाम 'स्त्री' रखा गया है। अपनी इस फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए राजकुमार राव ने गुरुवार को एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है, जिस पर फिल्म का नाम 'स्त्री' लिखा हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "अब हमारे पास फिल्म का नाम है। हॉरर कामेडी 'स्त्री' की शूटिंग शुरू। शूटिंग रोमांचक होगी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, राज और डीके द्वारा लिखित और दिनेश विजन, राज और डीके द्वारा निर्मित की जाएगी।"

'स्त्री' का निर्देशन 'शोर इन द सिटी', 'गो गोआ गॉन' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर राज और डीके कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार राजकुमार और श्रद्धा की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि इसके अलावा श्रद्धा को प्रभास की आगामी फिल्म ‘साहो’ में भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन