1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना और राजकुमार ने शुरु की 'मेंटल है क्या' की शूटिंग, पोस्टर्स पहले ही बटोर चुके हैं सुर्खियां

कंगना और राजकुमार ने शुरु की 'मेंटल है क्या' की शूटिंग, पोस्टर्स पहले ही बटोर चुके हैं सुर्खियां

 Published : May 17, 2018 03:08 pm IST,  Updated : May 17, 2018 03:08 pm IST

राजकुमार राव और कंगना रनौत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। कुछ समय पहले फिल्म के कई पोस्टर्स भी जारी किए जा चुके हैं, जिनके कारण फिल्म पहले से ही सुर्खियों में आ गई है।

kangana - India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और कंगना रनौत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। कुछ समय पहले फिल्म के कई पोस्टर्स भी जारी किए जा चुके हैं, जिनके कारण फिल्म पहले से ही सुर्खियों में आ गई है। अब खबर आई है कि राजकुमार और कंगना ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए राजकुमार ने बुधवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "पहला दिन, आईए शुरू करें 'मेंटल है क्या'। एकता कपूर, कंगना रनौत, प्रकाश कोवेलमुडी, कनिका ढिल्लों, रुचिका कपूर।" अपने होम बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के तहत फिल्म को सह-प्रस्तुत कर रहीं निर्माता एकता कपूर ने ट्वीट किया, "ओह ये! जय माता दी।"

'मेंटल है क्या' कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है और राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता निर्माता प्रकाश कोवेलमुडी इसका निर्देशन करेंगे। वह 'अनागनागा ओ धीरुडु और 'साइज जीरो' जैसी दक्षिणी भारतीय फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह दूसरी बार है, जब राजकुमार और कंगना एक साथ दिखेंगे। इससे पहले उन्हें वर्ष 2013 की फिल्म 'क्वीन' में साथ देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन