1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने बिना राशि का खुलासा किए कोरोना वायरस राहत कोष में किया दान, फैंस कर रहे हैं तारीफ

राजकुमार राव ने बिना राशि का खुलासा किए कोरोना वायरस राहत कोष में किया दान, फैंस कर रहे हैं तारीफ

 Published : Mar 29, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 07:06 pm IST

एक्टर राजकुमार राव ने पीएम राहत कोष, महाराष्ट्र सीएम राहत कोष और जोमैटो फीडिंग इंडिया के लिए पैसे डोनेट किए हैं।

Rajkummar rao- India TV Hindi
Rajkummar rao

कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी लगातार अपना सहयोग देते नजर आ रहे हैं और अब इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का नाम भी जुड़ गया है। एक्टर  राजकुमार राव ने पीएम राहत कोष, महाराष्ट्र सीएम राहत कोष और जोमैटो फीडिंग इंडिया के लिए पैसे डोनेट किए हैं। लेकिन खास बात यह है कि राजकुमार राव कितने रुपए डोनेट किए है किसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी है। 

राजकुमार राव ने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'यह समय एक जुटे आने का है और कोरोनावायरस के खिलाफ प्रशासन की लड़ाई में उसकी मदद करने का है। मैंने अपनी भूमिका अदा कर दी है, मैंने पीएम राहत कोष, सीएम राहत कोष और जोमैटो फीडिंग इंडिया मुहिम में पैसा दान दिया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों का पेट भरा जा सके. जैसे भी हो सके मदद करें। हमारे देश को हमारी जरूरत है।'

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'यह चैरिटी का आदर्श उदाहरण है। इस चैरिटी के पीछे का कारण शुद्ध देखभाल है। कोई भी दिखावा नहीं .... प्रचार के लिए चैरिटी राशि दिखाना एनटीटी अच्छा है। आपको अपने चैरिटी कार्य के लिए राजकुमार राव पर गर्व महसूस हो रहा है।"

कोरोना वायरस: 'कबीर सिंह' के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने दान किए 50 लाख रुपये

एक अन्य ने लिखा:"अच्छी तरह से किया गया है कि यह दिखाने के लिए नहीं कि कितनी राशि के रूप में आपने दान किया है।"

एक यूजर ने लिखा कि सर आप महान है। 

बता दें कि इससे पहले एक्टर अक्षय कुमार ने 25 करोड़, वरुण धवन ने 30 लाख, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 50 लाख,  टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने 12 करोड़ साउथ एक्टर प्रभास 4 करोड़, पवन कल्याण 2 करोड़, चिरंजीवी 1 करोड़, महेश बाबू 1 करोड़, अल्लू अर्जुन 1.5 करोड़, राम चरण 70 लाख, सिंगर हंस राज हंस ने 50 लाख और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 1 लाख रुपये दान किए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन