1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर बदला 'रूही अफ्जाना' का नाम, इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

फिर बदला 'रूही अफ्जाना' का नाम, इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

 Published : Feb 15, 2021 10:39 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 11:23 am IST

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर 16 फरवरी 2021 को रिलीज होगा।

Rajkummar Rao Janhvi Kapoor film Roohi Afzana gets new title Roohi Release date finalised 11 March 2- India TV Hindi
'रूही' फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान  Image Source : INSTAGRAM: RAJKUMMAR_RAO

राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर कॉमेडी मूवी 'रूही अफ्जाना' का एक बार फिर नाम बदल दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर कल जारी होगा। ये मूवी अब थियेटर्स में रिलीज होगी। बता दें कि इसका टाइटल 3 बार बदला जा चुका है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का नया टाइटल 'रूही' है। ये 11 मार्च 2021 को रिलीज होगी। साथ ही कल यानि मंगलवार को ट्रेलर जारी किया जाएगा।" इस फिल्म में राजकुमार और जाह्नवी के साथ वरुण शर्मा भी दिखाई देंगे। इसे हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। 

'बधाई दो': भूमि पेडनेकर ने राजकुमार राव को कहा शानदार, अभिनेता ने फिल्म को लेकर कह दी ये बात

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "दुल्हन की तरह सजेगा थियेटर्स, मगर दूल्हा ले जाएगी रूही! इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है।"

बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की इस फिल्म का नाम पहले रूही अफ्जाना रखा गया। फिर इसे बदलकर 'रूह आफ्जा' (Rooh Afza) किया गया, लेकिन बाद इसे दोबारा बदलकर 'रूही आफ्जा' (Roohi Afza) कर दिया गया।  

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। इस मूवी में वरुण शर्मा भी हैं, जो अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं।  

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन