1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव-पत्रलेखा की पायजामा पार्टी की तस्वीरें वायरल, नाइटी और चप्पल पहनकर पहुंचीं फराह खान

राजकुमार राव-पत्रलेखा की पायजामा पार्टी की तस्वीरें वायरल, नाइटी और चप्पल पहनकर पहुंचीं फराह खान

 Published : Nov 21, 2021 10:38 pm IST,  Updated : Nov 21, 2021 10:44 pm IST

राजकुमार राव और पत्रलेखा की पायजामा पार्टी की तस्वीरें सभी का ध्यान खींच रही हैं। जिसकी वजह फराह खान की ड्रेस है।

Rajkummar Rao Patralekhaa pyjama party- India TV Hindi
Rajkummar Rao Patralekhaa pyjama party Image Source : INSTAGRAM/WEDDINGZ.IN

Highlights

  • राजकुमार राव और पत्रलेखा की पायजामा पार्टी की तस्वीरें वायरल
  • फराह खान की ड्रेस देखकर लोग हैरान
  • नाइटी और चप्पल में हुईं स्पॉट

राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिंग सेरेमनी की तस्वीरों और शादी की तस्वीरों के बाद अब सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की पायजामा पार्टी की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। ये तस्वीरें इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि इस पार्टी में जानी मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान नाइटी और चप्पल पहनकर पहुंची थीं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की नई फोटोज आईं सामने

इस शानदार और मजेदार पायजामा पार्टी की तस्वीरों को खुद फराह खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फराह खान ने कैप्शन में लिखा- 'ये अकेली ऐसी पार्टी है जहां पर मैंने नाइटी और रबर की चप्पल पायजामा पार्टी में पहनी थी। शानदार शादी, अभी भी हैंगओवर में हूं।' 

इस तस्वीर में फराह खान नाइटी में दिखाई दीं तो वहीं राजकुमार राव और  पत्रलेखा शिमरी कपड़ों में नजर आए।  इसके अलावा इन दोनों सितारों की पायजामा पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें ये जमकर मस्ती करते और फनी फेसेज बनाते दिखाई दिए।

Rajkummar Rao Patralekhaa pyjama party
Image Source : INSTAGRAM/WEDDINGZ.INRajkummar Rao Patralekhaa pyjama party

Rajkummar Rao Patralekhaa pyjama party
Image Source : INSTAGRAM/WEDDINGZ.INRajkummar Rao Patralekhaa pyjama party

Rajkummar Rao Patralekhaa pyjama party
Image Source : INSTAGRAM/WEDDINGZ.INRajkummar Rao Patralekhaa pyjama party

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा करीब 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर को विवाह के बंधन में बंधे। सगाई करने के बाद दोनों ने चंडीगढ़ में बेहद निजी समारोह में शादी की। शादी में राजकुमार ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का कुर्ता और बंद गले का जैकेट पहना था जबकि पत्रलेखा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। आपको बता दें, राजकुमार और पत्रलेखा ने साथ में 'सिटीलाइट्स' और वेब शो 'बोस: डेड-अलाइव' में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन