1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव को महंगा पड़ा रियलिटी शो, तुड़वा बैठे पैर की हड्डी

राजकुमार राव को महंगा पड़ा रियलिटी शो, तुड़वा बैठे पैर की हड्डी

 Published : Oct 23, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 02:19 pm IST

राजकुमार राव पिछले कुछ वक्त से अपने प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इन दिनों वह रियलिटी टीवी शो ‘लिप सिंग बैटल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपने इस शो के लिए शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान राजकुमार के पैर की हड्डी टूट गई।

rajkummar rao- India TV Hindi
rajkummar rao

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव पिछले कुछ वक्त से अपने प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इन दिनों वह रियलिटी टीवी शो ‘लिप सिंग बैटल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपने इस शो के लिए शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान राजकुमार के पैर की हड्डी टूट गई। शो में राजकुमार अपनी पिछली फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की अपनी सह-कलाकार कृति सेनन के साथ शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उनके बांये पैर की हड्डी में दो जगह फ्रैक्चर हो गया और उनका ऑपरेशन किया गया।

राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हैं और उनका पैर ढका हुआ है। उनके पास फिल्मकार और डांस कोरियोग्राफर फराह खान भी खड़ी हैं जो शो की प्रस्तोता हैं। राजकुमार ने लिखा है, “हर कोई विशेषकर फराह खान कुंदर मुझसे पैर तोड़ने के लिए कह रही थीं और देखिए, सचमुच ऐसा हो गया। दो फ्रैक्चर हुए, एक ऑपरेशन हुआ लेकिन यह बुरा नहीं है।“

राजकुमार ने लिखा है, “कुछ शानदार डांस स्टेप सीखने को मिले। ‘लिप सिंग बैटल’ टीम को धन्यवाद और आज शूटिंग नहीं कर पाने के लिए कृति सेनन से मांफी। सभी से माफी चाहता हूं कि आज शूटिंग पूरी नहीं कर सका लेकिन उम्मीद है जल्दी ही करूंगा।“ फराह ने भी एक अन्य मजेदार तस्वीर शेयर की और कहा कि राजकुमार ने ‘ब्रेक ए लेग’ मुहावरे को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लिया।“ रजनीकांत को पसंद आई विजय की 'मर्सल', तारीफ करते हुए कहा- फिल्म ने उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन