1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने लेडीलव पत्रलेखा को इस अंदाज में किया बर्थ डे विश

राजकुमार राव ने लेडीलव पत्रलेखा को इस अंदाज में किया बर्थ डे विश

 Written By: IANS
 Published : Feb 21, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 01:55 pm IST

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लेडीलव यानी की अभिनेत्री पत्रलेखा को जन्मदिन की बधाई दी।

rajkummar rao and patralekha- India TV Hindi
राजकुमार राव और पत्रलेखा

एक्ट्रेस पत्रलेखा गुरुवार को 30 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। राजकुमार ने पत्रलेखा की फोटो शेयर करते हुए उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया।

 राजकुमार ने लिखा की, "हैप्पी बर्थडे पत्रलेखा मुझे आज भी याद है, जब मैने तुम्हें विज्ञापन में देखा था। तब मुझे लगा की बार में इस लड़की से मिलूं , वहीं किस्मत ही है की मैं तुमसे एक महीने बाद ही मिला और आज इतने सालों से हम साथ है। और ऐसा लगता है जैसे अभी की ही तो बात थी। तुम्हारी जैसी प्यारी और मजबूत लड़की से मैं शायद ही कभी मिला हूं। चलों एक बार फिर से नई यादों को एक साथ बुनते हैं।"

बता दे कि राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर हैं। दोनों ही 2014 में हंसल मेहता की फिल्म 'सिटीलाइट' में नजर आए थे। दोनों लवबर्ड आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन