1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से रजनीकांत की ‘काला’ का टीजर हुआ स्थगित

इस वजह से रजनीकांत की ‘काला’ का टीजर हुआ स्थगित

 Published : Mar 01, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 02:39 pm IST

रजनीकांत के अभिनय से सजी आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ को लेकर कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच अब फिल्म के निर्माता धनुष ने बताया है कि दिवंगत कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के सम्मान में आगामी फिल्म 'काला' का टीजर...

Kaala- India TV Hindi
Kaala

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय से सजी आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ को लेकर कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच अब फिल्म के निर्माता धनुष ने बताया है कि दिवंगत कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के सम्मान में आगामी फिल्म 'काला' का टीजर एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि पहले यह गुरुवार को जारी होने वाला था। गौरतलब है कि जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को निधन हो गया, वह तमिलनाडु के शंकर मठ्ठ कंचीपुरम के 69वें मुख्य पुजारी थे।

पा.रंजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर धनुष ने ट्वीट किया, "सम्मानित जगतगुरुपूज्यश्री जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य के निधन के कारण, 'काला' टीजर 2 मार्च को जारी किया जाएगा। टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों से माफी चाहते हैं।"

सरस्वती को बुधवार सुबह कांचीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। बता दें कि वह 82 साल के पुजारी थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। फिल्म ‘काला’ के बारे में बात करें तो इसमें रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड कलाकार हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन