1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी Kiss पर हुआ था विवाद, आज सड़क पर टकराए मीका सिंह तो गले लग गईं राखी सावंत

कभी Kiss पर हुआ था विवाद, आज सड़क पर टकराए मीका सिंह तो गले लग गईं राखी सावंत

 Published : May 26, 2021 10:35 pm IST,  Updated : May 26, 2021 10:35 pm IST

मीका सिंह और राखी सावंत में एक बार किस को लेकर काफी विवाद हुआ था, मगर आज जब राखी सावंत और मीका सिंह मिले तो क्या हुआ देखिए।

मीका सिंह-राखी सावंत- India TV Hindi
मीका सिंह-राखी सावंत Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: राखी सावंत और मीका सिंह की फेमस 'किस कॉन्ट्रोवर्सी' याद है? आज दोनों कॉफी शॉप पर दोनों एक-दूसरे से टकरा गए ताकि जो बीत गया उसे भुला दिया जाए। परिपक्व लोगों की तरह, दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की और राखी जब मीका से मिलीं तो उन्हें गले लगा लिया। राखी सावंत कॉफी शॉप के बाहर थीं जहां उन्हें पैपराजी वाले घेरकर खड़े थे, मीका वहीं से गुज रहे थे जब उन्होंने राखी को देखा तो उन्होंने रुककर राखी से हाल चाल लेने का फैसला किया।  

राखी मीका को देखकर मुस्कुरा रही थीं और उन्होंने भाई (सलमान खान) की फिल्म के बारे में बात की और फिर कहा मीका सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि 'सिंह इज किंग'। इसके बाद राखी ने मीका को गले लगा लिया और कहा अब हम दोस्त हैं। राखी जहां मीका के चैरिटी के काम की तारीफ कर रही थीं, वहीं मीका ने कहा कहा, "अगर बिग बॉस सफल हुआ, तो यह राखी की वजह से था।" राखी इतना सुनते ही मीका के पैर छूने जाती हैं और फिर दोनों गले मिलते हैं। 

राखी उनसे अपनी मां की सेहत के बारे में बात करती नजर आईं।

 mika singh rakhi sawant
Image Source : YOGEN SHAH mika singh rakhi sawant

 mika singh rakhi sawant
Image Source : YOGEN SHAH mika singh rakhi sawant

2006 में राखी और मीका के बीच विवाद हुआ था जब मीका ने अपने जन्मदिन पर राखी को जबरन किस कर लिया था, बाद में मामला शांत हुआ लेकिन जब भी राखी और मीका का जिक्र होता है इस मामले को याद किया जाता है। 

 mika singh rakhi sawant
Image Source : YOGEN SHAH mika singh rakhi sawant

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन