1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीका सिंह के साथ सगाई की अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

मीका सिंह के साथ सगाई की अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

 Published : Apr 03, 2021 10:01 am IST,  Updated : Apr 03, 2021 10:03 am IST

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की हालिया तस्वीरों और वीडियो ने उनकी सगाई या शादी की अफवाहों को हवा दे दी थी। दोनों की एक साथ आशीर्वाद मांगने वाली वीडियो को देख कर फैंस इस बारे मे कयास लगाने लगे थे कि क्या ये दोनों शादी का प्लान बना रहे हैं।

mika singh, akanksha puri- India TV Hindi
मीका सिंह के साथ सगाई की अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी Image Source : INSTAGRAM/AKANKSHA PURI

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की हालिया तस्वीरों और वीडियो ने उनकी सगाई या शादी की अफवाहों को हवा दे दी थी। दोनों की एक साथ आशीर्वाद मांगने वाली वीडियो को देख कर फैंस  इस बारे मे कयास लगाने लगे थे कि क्या ये दोनों शादी का प्लान बना रहे हैं। आकांक्षा पुरी की तरफ किए गए सोशल मीडिया पर पोस्ट पर उन्हें सफाई देनी पड़ी है।

आकांक्षा ने बताया कि जो वीडियो और तस्वीरें शेयर की गईं हैं, वह मीका सिंह के घर रखे गए अखंड पाठ के दौरान की है। जहां वह शरीक हुईं थीं। संयोग से उस दिन अप्रैल फूल डे था, फैंस को लगा कि ये बेवकूफ बनाने की कोई साजिश होगी। मगर इन बातों से आकांक्षा ने कन्नी काट ली। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी। वह केवल मीका सिंह के घर इस अखंड पाठ में शरीक होने के लिए गई थी, जहां की तस्वीरों और वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

बता दें बिग बॉस 13 के दौरान अकांक्षा पुरी और शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप की बातें आम हो गई थीं। पारस ने शो दौरान ही आकांक्षा से ब्रेकअप कर लिया था। जिसके चलते आकांक्षा काफी दुखी हुई थीं। हालांकि, आकांक्षा ने अब मूव ऑन कर लिया है। बिग बॉस के दौरान पारस, शो की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के करीब आए थे, हालांकि, दोनों ने अपनी इस नजदीकियों को महज एक अच्छी दोस्ती करार दिया। 

शो से बाहर आने के बाद पारस और माहिरा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। शो के दौरान दोनों की कोमिस्ट्री लोगों को देखने को मिली थी।

 

यहां पढ़ें

तापसी पन्नू ने 'शाबाश मिठू' की तस्वीरें शेयर करके कहा- 'गर्मी आ गई'

सीधे आदमी के लिए 'प्यार का इजहार' भी महाभारत लड़ने जैसा है, 70 के दशक की शानदार फिल्म 'छोटी सी बात' से जानिए

'थलाइवी' का गाना 'चली-चली' हुआ रिलीज जिसकी शूटिंग के लिए कंगना रनौत ने पानी में बिताए थे 24 घंटे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन