1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने लहराया पाकिस्तान का झंडा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, यूजर कर रहे Shame-Shame

राखी सावंत ने लहराया पाकिस्तान का झंडा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, यूजर कर रहे Shame-Shame

 Published : May 09, 2019 01:21 pm IST,  Updated : May 09, 2019 03:42 pm IST

आइटम गर्ल राखी सांवत एक बार फिर अपनी फोटो की वजह से ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा लिए हुए एक फोटो शेयर की है।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant Image Source : INSTAGRAM

आइटम गर्ल राखी सांवत(Rakhi sawant) एक बार फिर अपनी फोटो की वजह से ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा लिए हुए एक फोटो शेयर की है। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल कर दिया गया है। 

दरअसल राखी सावंत इन दिनों अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'धारा 370' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक स्पेशल गाना होने वाला है जिसके लिए पूरी टीम हिमाचल प्रदेश गई हुई है। फिल्म के बिहाइंड-द-सीन की फोटो राखी सावंत ने शेयर की है। इस फोटो में राखी सावंत हाथ में पाकिस्तान का झंडा लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर ना शुरू कर दिया।

 

फोटो शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा- मुझे भारत से बहुत प्यार है लेकिन यह फिल्म में मेरा किरदार है।

राखी ने बताया उनकी फिल्म का नाम धारा 370 है। यह फिल्म कश्मीरी पंडित पर बेस्ड है। फिल्म में वह पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं जो आतंकवादी संगठनों का खुलासा करती हैं।

Also Read:

जब सेल्फी के बदले इस शख्स ने धोखे से बनाया वीडियो, ट्विटर पर स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

'Aithey Aa' Song Review: सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' का ये गाना बेस्ट है

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन