1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: साउथ स्टार राम चरण ने सानिया मिर्जा और फराह खान के साथ ऋतिक रोशन के 'घुंघरू' गाने पर किया डांस

Watch: साउथ स्टार राम चरण ने सानिया मिर्जा और फराह खान के साथ ऋतिक रोशन के 'घुंघरू' गाने पर किया डांस

 Published : Dec 16, 2019 07:13 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 07:13 am IST

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारें शामिल हुए।

Sania Mirza's Sister wedding- India TV Hindi
राम चरण, फराह खान और सानिया मिर्जा ने 'घुंघरू' गाने पर किया डांस

मुंबई: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारें शामिल हुए। वेडिंग सेरेमनी में साउथ के स्टार राम चरण ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। वहीं, ये एक्टर मशहूर फिल्ममेकर फराह खान के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' के हिट डांस नंबर 'घुंघरू' पर भी थिरकते नज़र आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फराह खान और राम चरण के साथ सानिया मिर्जा भी फ्लोर पर उनके साथ कदम से कदम मिलाती नज़र आईं। एक्टर की पत्नी उपासना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारी डिमांड पर!'

'दबंग 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, सलमान खान और सई मांजरेकर ने शेयर किया ये वीडियो

फराह खान ने भी इंस्टाग्राम पर राम चरण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना नया बेस्ट फ्रेंड बताया है। बता दें कि सानिया मिर्जा और फराह खान काफी अच्छे दोस्त हैं। 

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असादुद्दीन (असद) से शादी की है। अनम मिर्जा की यह दूसरी शादी है। वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी।

असद क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जबकि अनम फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह खुद अपना लेबल बाजार चलाती हैं, जिसकी सानिया ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन