1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं ये बॉलीवुड डायरेक्टर

नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं ये बॉलीवुड डायरेक्टर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 28, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 12:26 pm IST

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं।

अखिल अक्किनेनी- India TV Hindi
अखिल अक्किनेनी

चेन्नई: वर्ष 1989 में फिल्म 'शिवा' में अभिनेता नागार्जुन का निर्देशन कर चुके फिल्मकार राम गोपाल वर्मा उनके बेटे अखिल अक्किनेनी की आगामी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं और इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'ऑफिसर' में नागुर्जन को पुलिस अधिकारी के रूप में निर्देशित कर रहे राम गोपाल वर्मा ने मंगलवार को ट्वीट किया, "जीवन का चक्र कितना प्यारा है। नागार्जुन ने मेरी पहली फिल्म 'शिवा' का निर्माण किया और अब 25 वर्ष बाद मैंने नागार्जुन की 'ऑफिसर' का निर्माण किया और अब इस पूरे चक्र में नागार्जुन अखिल अक्किनेनी की फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशक में हूं।"

फिल्म की अन्य जानकारी का खुलासा होना बाकी है। राम गोपाल वर्मा 'एंथम', 'गोविंदा गोविंदा' और 'द्रोही' जैसी फिल्मों में नागार्जुन का निर्देशन कर चुके हैं।

थ्रिलर फिल्म 'ऑफिसर' दो दशकों के अंतराल के बाद अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी को वापस लाई है। फिल्म 'ऑफिसर' 25 मई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन