1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी की दिवाली पार्टी में रणबीर-कैटरीना पर टिकीं सबकी नजरें

बिग बी की दिवाली पार्टी में रणबीर-कैटरीना पर टिकीं सबकी नजरें

 Published : Oct 31, 2016 05:03 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 06:02 pm IST

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी का एक अलग ही महत्व होता है। बच्चन परिवार की दीवली पार्टी में हर बार लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल होता है। इस बार भी बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, शाहरुख खान, संजय दत्त, जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन...

ranbir- India TV Hindi
ranbir

मुंबई: बॉलीवुड में हस्तियों के लिए महानायक अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी का एक अलग ही महत्व होता है। बिग के घर आयोजन की गई यह पार्टी हमेशा ही बेहद शानदार होती है। बच्चन परिवार की दीवली पार्टी में हर बार लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल होता है। इस बार भी बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, शाहरुख खान, संजय दत्त, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल इस साल की शुरुआत में ही दोनों के ब्रकेअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। इसके बाद से इन दोनों कभी साथ नहीं देखा गया। ये दोनों एक ही पार्टी में शरीक तो हुए, लेकिन अलग-अलग यहां पहुंचे। जहां एक तरफ रणबीर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ आए, तो वहीं कैटरीना ने डायरेक्टर कबीर खान के परिवार से साथ एंट्री ली थी।

बेज शिअर लेस साड़ी और कुंदन ज्वैलरी में कैटरीना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं रणबीर ब्लैक अटायर में काफी हैंडसम लग रहे थे।

रणबीर-कैटरीना पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर को हालिया रिलीज फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आ चुके हैं। उनकी इस फिल्म को काफी प्रशंसा हासिल हो रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य किरदारों में नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन