1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग मनाई दिवाली, सामने आई तस्वीरें

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग मनाई दिवाली, सामने आई तस्वीरें

 Published : Nov 17, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 05:06 pm IST

आलिया और रणबीर साथ ही रहते हैं, दोनों साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। 

 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग मनाई दिवाली- India TV Hindi
 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग मनाई दिवाली Image Source : INSTAGRAM- RANBIR__KAPOOR82

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में दिवाली मनाई। दोनों अपने घर पर शेफ और अन्य कर्मचारियों के साथ दिवाली पर पोज़ देते हुए नजर आए। हालांकि आलिया ने कोई फोटो पोस्ट नहीं की और रणबीर किसी भी सोशल मीडिया साइट पर मौजूद नहीं हैं, मगर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हैं।

रणबीर को लाल रंग के कुर्ते और काली पैंट में शेफ के साथ पोज देते हुए देखा गया। उनके माथे पर लाल टीका के साथ, ऐसा लगता है कि फोटो पूजा के बाद ली गई है। आलिया भी उसी शेफ के साथ पोज देती हुईं काले रंग की अनारकली में नजर आईं। एक्ट्रेस ने झुमके पहने थे और बेहद प्यारी लग रही थीं।

आलिया और रणबीर साथ ही रहते हैं, दोनों साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कापड़िया भी हैं। फिल्म साल 2018 से बन रही है और फिल्म की रिलीज में काफी बार देरी हुई, फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा था कि फिल्म दर्शकों को कुछ ऐसा पेश करेगी जो वास्तव में नया और अद्भुत और अगला स्तर है। उन्होंने कहा कि वीएफएक्स को सही करने के लिए, ध्वनि और संगीत को सही तरीके से एडिट करने में समय की जरूरत है। 

 फिल्म को 2020 की गर्मियों के दौरान रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन