1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन को जमीन में बैठाने के कारण बुरी तरह ट्रोल हुए रणबीर कपूर, यूजर्स ने कहा-शर्म करो

फैन को जमीन में बैठाने के कारण बुरी तरह ट्रोल हुए रणबीर कपूर, यूजर्स ने कहा-शर्म करो

 Published : Jun 09, 2019 09:56 am IST,  Updated : Jun 09, 2019 12:14 pm IST

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रणबीर कपूर कापी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल एक फैन रणबीर से मिलने आया। लेकिन उसके प्रति बर्ताव यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

Ranbir kapoor- India TV Hindi
Ranbir kapoor

नई दिल्ली: रणबीर कपूर किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। हाल में ही वह आलिया भट्ट के साथ विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रणबीर कपूर कापी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल एक फैन रणबीर से मिलने आया। लेकिन उसके प्रति बर्ताव यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

रणबीर कपूर के इस वीडियो में एक फैन उनसे मिलने आता है। वो रणबीर को देखते ही पहले तो उनके पैर छूता है और फिर एक गिफ्ट देता है। गिफ्ट लेकर रणबीर काउच पर बैठ जाते हैं और उसे खोलने लगते हैं। वहीं फैन इस बीच जमीन पर बैठ जाता है। अब सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर को ये वीडियो देखने के बाद ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि रणबीर ने अपने फैन को काउच पर साथ क्यों नहीं बिठाया...?

वहीं एक शख्स ने सलाह दी 'रणबीर कपूर प्लीज अपने फैन्स का सम्मान करना सीखें।' कुछ लोग तो ऐसे भी रहे जिन्होंने यह तक कह दिया कि लगता है रणबीर को स्कूल में या घर पर मैनर्स नहीं सिखाए गए हैं।

Ranbir kapoor
Ranbir kapoor

एक यूजर ने कमेंट किया कि कपूर कभी खान नहीं बन सकते है। उसके लिए बड़ा दिल चाहिएष वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि'रणबीर भगवान है या कुछ और..। उन्होंने अपने फैन को आखिर साथ में सोफे पर बैठने के लिए क्यों नहीं कहा... शर्म करो।

Ranbir kapoor
Ranbir kapoor

रणबीर कपूर इन दिनों वाराणसी(काशी) में हैं। यहीं उनकी और आलिय भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हो रही है। हाल ही में दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों सफेद रंग का कुर्ता पहने रणबीर कपूर माथे पर चंदन का टीका लगाए हुए दिख रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट येलो कलर के सूट में नजर आईं। इस दौरान दोनों मंदिर में अपने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाते नजर आए।

रह्मास्त्र में दोनों स्टार एक्टर पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट फिक्स नहीं हुई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इस फिल्म के बाद शमशेरा में दिखाई देंगे। वहीं आलिया भट्ट 'सड़क 2', RRR,'इंशाअल्लाह' और 'तख्त' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन