1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर पर बोले रणबीर कपूर- वो पूछते रहते हैं कि वापस आने पर उन्हें फिल्में मिलेंगी या नहीं?

ऋषि कपूर पर बोले रणबीर कपूर- वो पूछते रहते हैं कि वापस आने पर उन्हें फिल्में मिलेंगी या नहीं?

 Published : Apr 01, 2019 09:24 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:24 pm IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को हाल ही में 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने पापा ऋषि कपूर को समर्पित किया और कहा कि उनके पापा को डर है कि वापस आने के बाद उन्हें फिल्में मिलेंगी या नहीं।

Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor- India TV Hindi
Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को हाल ही में 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने पापा ऋषि कपूर को समर्पित किया और कहा कि उनके पापा को डर है कि वापस आने के बाद उन्हें फिल्में मिलेंगी या नहीं। रणबीर ने कहा कि उनके पापा उनसे हमेशा यही पूछते रहते हैं। उन्होंने कहा- ''इस अवॉर्ड को अपनी ज़िंदगी के खास शख्स को समर्पित करना चाहूंगा, अपने पापा से शुरुआत करता हूं। वह अभी थोड़े मुश्किल वक्त से गुज़र रहे हैं, लेकिन मैंने सुना है कि मुश्किल वक्त आपको बहुत कुछ सीखाता है। मैं उनसे जब भी बात करता हूं, वह हमेशा फिल्मों के बारे में बात करते हैं। वह पूछते हैं यह फिल्म कैसी है? यह फिल्म कैसा कर रही है? उसकी परफॉर्मेंस कैसी है? तुम इस सीन में क्या कर रहे हो?''

रणबीर ने आगे कहा- ''इसके अलावा वह मुझसे पूछते हैं कि क्या वापस आने पर उन्हें फिल्में मिलेंगी? क्या लोग उन्हें फिल्में ऑफर करेंगे? क्या वह फिल्मों में काम कर पाएंगे?''

रणबीर को यह अवॉर्ड उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने दिया। रणबीर का स्पीच सुन आलिया के आंखों में आंसू आ गया था।

ऋषि अंतिम बार उमेश शुक्ला की फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन के संग दिखे थे। ऋषि फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं।

Also Read:

दबंग 3 के सेट से पहली तस्वीर आई सामने, प्रभुदेवा संग दिखे सलमान खान

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द कर सकते हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू!

परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा से की रिक्वेस्ट, कहा- अपना बेटा हमेशा के लिए मुझे दे दो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन