रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का अफेयर पिछले कुछ समय से चर्चा में है। दोनों को अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर प्यार हुआ था। अपने पिछले रिलेशनशिप की तरह दोनों इस रिश्ते को सीक्रेट नहीं रख रहे और कई जगह साथ नज़र आते हैं। हाल ही में आलिया ने रणबीर संग अपने रिश्ते की बात की और कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है। एक मैगजीन से बातचीत में आलिया ने कहा- ''यह रिलेशनशिप नहीं, दोस्ती है। मैं यह बहुत ईमानदारी से कह रही हूं। यह खूबसूरत है। अभी हम दोनों अपने प्रोफेशनल लाइफ में बहुत बिज़ी हैं।''
Related Stories
उनसे पूछा गया कि उनके फैंस को लवबर्ड्स ज्यादातर साथ में क्यों नहीं दिखते हैं। आलिया ने कहा- ''वो लगातार शूटिंग कर रहे हैं और मैं भी। आप हमें ज्यादातर साथ नहीं देखेंगे, लेकिन कंफर्टेबल रिलेशनशिप की यही निशानी होती है। नज़र ना लगे। एक किताब है My Brilliant Friend. रणबीर भी मेरे Brilliant Friend हैं।''
आलिया और रणबीर करीब एक साल से रिश्ते में हैं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रणबीर के पास्ट से कोई प्रॉब्लम नहीं है। आलिया ने कहा- ''इससे क्या फर्क पड़ता है? यह किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है और किसे मतलब है इन सब से? और मैं थोड़ी ना कम हूं।''
Also Read:
'गुड न्यूज' के सेट से करीना कपूर खान की तस्वीर वायरल, केक के साथ आईं नज़र
वरुण धवन इस साल नहीं करेंगे गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी, ये है वजह
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट