बॉलीवुड में शादियों के सीज़न में ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस साल के अंत में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी सकर सकते हैं। हालांकि एक इंटरव्यू में वरुण ने इन खबरों का खंडन किया है। एक फिल्म मैगजीन को उन्होंने कहा- ''शादी इस साल नहीं हो रही। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं शादी नहीं करूंगा, लेकिन इतनी जल्दी नहीं करूंगा। मैं इतनी फिल्में कर रहा हूं, शादी के लिए मुझे समय निकालना होगा।'' वरुण और नताशा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण पहले नताशा संग अपने रिलेशन को पब्लिक नहीं करते थे, लेकिन इस साल 'कॉफी विद करण 6' में उन्होंने नताशा संग अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था।
Related Stories
हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में नताशा, वरुण के पापा डेविड धवन और मम्मी करुणा धवन के साथ पहुंची थीं।
नताशा के बारे में वरुण ने एक इंटरव्यू में कहा था- ''मैं और वो एक ही स्कूल में थे। इसलिए वो मेरे पेरेंट्स को बहुत समय से जानती है। वो मेरे पेरेंट्स के साथ पहले भी फंक्शन्स में जाती थी, लेकिन उसकी तस्वीरें नहीं ली जाती थी। वो मेरे परिवार की तरह है।''
वरुण के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट और धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।
'कलंक' के अलावा वरुण पापा डेविड धवन की फिल्म 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगे। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं।
Also Read:
Junglee Movie Review: विद्युत जामवाल का एक्शन शानदार मगर कहानी इंप्रेस करने में रही नाकामयाब
उर्मिला मातोंडकर बन सकती हैं उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट