1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: दीपिका और कैटरीना से पहले रणबीर कपूर कर चुके हैं इस अभिनेता की पत्नी को डेट!

Happy B'day: दीपिका और कैटरीना से पहले रणबीर कपूर कर चुके हैं इस अभिनेता की पत्नी को डेट!

 Published : Sep 28, 2017 10:03 am IST,  Updated : Sep 28, 2017 10:03 am IST

रणबीर कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'सावरियां' से की थी। रणबीर उन सितारों में से हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों...

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'सावरियां' से की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन रणबीर लोगों के बीच चर्चा में आ गए। इसके बाद उन्होंने 'ये जवानी है दीवानी', 'राजनीति', 'बर्फी' और रॉकस्टार जैसी कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। रणबीर उन सितारों में से हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर अपने लव अफेयर्स की खबरों के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि रणबीर कपूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लंबे वक्त तक डेट कर चुके हैं।

वह इन दोनों अदाकारों के साथ वह कई बार वक्त बिताते हुए नजर आ चुके हैं। बता दें कि पिछले साल ही रणबीर और कैटरीना अपने रिश्ते को खत्म कर अलग हो गए हैं। लेकिन शायद ही कोई इस बात को जानता होगा कि रणबीर इन दोनों अभिनेत्रियों से पहले अवंतिका मलिक को डेट कर रहे थे, जो अब अभिनेता इमरान खान की पत्नी हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले रणबीर का नाम अवंतिका के साथ जोड़ा जाता था। खबरों के मुताबिक उस दौरान अवंतिका को एक शो में देख रणबीर उन पर फिदा हो गए थे। (अमिताभ बच्चन के अंदाज में ये कोई अभिनेता नहीं बल्कि अभिनेत्री हैं, क्या आप पहचान पाए इन्हें?)

कहते हैं कि उस समय रणबीर, अवंतिका से मिलने के लिए उनके शो के सेट पर ही पहुंच जाया करते थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और जल्द ही ब्रेकअप हो गया। इसके बाद रणबीर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और कुछ वक्त के बाद अवंतिका ने आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान से शादी कर ली। आज वह अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं और इन दोनों की बेटी एक बेटी भी है। हालांकि रणबीर का नाम उनके बाद भी कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा, फिल्म 'सांवरिया' के दौरान उनका नाम सोनम कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि बता दें कि इन दिनों रणबीर का नाम पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान के साथ काफी जुड़ रहा है। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें ये दोनों स्मोक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन